West Bengal Board 12th Result 2022: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, (WBCHSE) द्वारा शुक्रवार 10 जून, 2022 को 12th के रिजल्ट की घोषणा की गई है। WBCHSE द्वारा सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजल्ट (WB result) घोषित किया गया। जो छात्र डब्ल्यूबी एचएस (WB HC) परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे अपने रिजल्ट की जाँच पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकतें है।
इस साल WBCHSE 12वीं परीक्षा में छात्रों का पासिंग प्रतिशत 88.44 प्रतिशत रहा और इस साल 2022 बोर्ड की परीक्षा के लिए 7,44,655 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया थाजिसमें से 7,20,862 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वहीं, साल 2022 में पास होने वाले छात्रों की संख्या 6,36,875 है।
इन 2 तरीकों से रिजल्ट डाउनलोड करें -West Bengal Board 12th Result 2022
छात्र अपना रिजल्ट (West Bengal Board 12th Result 2022) पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा www.wbbse.org वेबसाइट के माध्यम से भी अपने रिजल्ट की जाँच कर सकतें हैं।
West Bengal Board 12th Result 2022 : जानें कब होगी बोर्ड 2023 की परीक्षा
इस साल, WBCHSE 2022 की परीक्षा 2 अप्रैल को शुरू हुई थी और 26 अप्रैल 2022 को समाप्त हुई थी यह परीक्षा ऑफ़लाइन आयोजित की गई थी। अगले वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम पहले ही घोषित किये जा चुके है यह परीक्षा 14 मार्च से 27 तारीख तक आयोजित होगी।
West Bengal Board 12th Result 2022 ऐसे डाउनलोड करें
जिन छात्रों को अपना रिजल्ट खुद से डाउनलोड करना है वे नीचे दिए गए सभी चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं-
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें जैसे रोल नंबर,आदि।
- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
- First Webiste wbresults.nic.in
- Second Website: www.wbbse.org
हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए Authne Jobs पर जरुर विज़िट करें।