UPSSSC PET Syllabus In Hindi : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ (Group C) की भर्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा के लिए Preliminary Eligibility Test (PET) के लिए इस साल आवेदन शुरू हो चुके हैं। UPSSC PET 2022 के लिए आवेदन 28 जून 2022 से शुरू होकर 27 जुलाई 2022 तक चलने वाली है।
ऐसे में यदि आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं तो आपको UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi तथा UPSSSC PET Exam Pattern के बारे में जानना बेहद ही जरूरी है, तो चलिए आज हम आपको इसके सिलेबस (UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi) से रूबरू कराते हैं। इसके अलावा नीचे अंत मे हम आपको UPSSSC PET Syllabus PDF भी प्रदान करेंगे।
UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi – संक्षिप्त विवरण
- संस्था का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
- परीक्षा का मोड : ऑफलाइन
- परीक्षा की तिथि : सितंबर 2022
- आधिकारिक वेबसाइट : http://upsssc.gov.in/
- लेख का नाम : UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi
UPSSSC PET Exam Pattern की जानकारी
हम आपको अपने इस लेख के जरिए बताने का प्रयास करेंगे कि आखिरकार UPSSSC PET एग्जाम पैटर्न (Exam pattern) क्या है, तथा इसमें किन- किन विषयों से कितने प्रश्नों का संकलन किया जाएगा, इसके बारे में आपको जो भी परेशानी हो वो दूर हो सकें।
आपको बता दें कि यह केवल प्रारंभिक परीक्षा है, जिसमें यदि आप उत्तीर्ण होते हैं तो आप UPSSSC द्वारा जारी किए गए ग्रुप C के पदों के विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन (Online Application) के लिए सक्षम माने जाएंगे, यदि आप आयोग जारी मानदंडों पर नहीं पाए जाते हैं तो आप आवेदन नहीं कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर आपका आकलन आयोग द्वारा किया जाएगा।
- इस परीक्षा प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय रहेगा, तथा प्रश्न पत्र द्विभाषी यानि हिंदी और अंग्रेजी (English) दोनों भाषाओं में रहेगा।
- इसके लिए आपको 2 घंटे (2 Hours) का समय दिया जाएगा।
- वहीं ऋणात्मक अंक (Negative marking) की बात करें तो इसमें 1/4 ऋणात्मक अंकन का प्रावधान आयोग द्वारा किया गया है।
आइए अब ग्राफ के अनुसार समझते हैं कि कितने विषयों से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे।
विषय का नाम | कुल प्रश्न/कुल अंक | कुल समय |
भारतीय इतिहास | 05 | 2 घंटे |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 05 | |
भूगोल | 05 | |
भारतीय अर्थव्यवस्था | 05 | |
भारतीय संविधान और लोक प्रशासन | 05 | |
सामान्य विज्ञान | 05 | |
प्राथमिक अंकगणित | 05 | |
सामान्य हिंदी | 05 | |
सामान्य अंग्रेजी | 05 | |
रीजनिंग | 05 | |
सामयिकी | 10 | |
सामान्य जागरूकता | 10 | |
हिंदी गद्यांश / व्याकरण | 10 | |
ग्राफ की ब्याख्या एवं विश्लेषण | 10 | |
तालिका की ब्याख्या एवं विश्लेषण | 10 | |
कुल प्रश्न / कुल अंक | 100 / 100 |
UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi
यदि आप लंबे अरसे से अधीनस्थ द्वारा जारी रिक्तिियों की तैयाारी मेंं जुुटे हैं तो आपको UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी होना बेहद ही आवश्यक है, आइए आयोग द्वारा जारी इस सिलेबस (UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi) के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।
विषय | विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक | अंक |
भारतीय इतिहास | सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, मौर्य वंश, गुप्त वंश, हर्षवर्धन, राजपूत काल,सल्तनत काल, मराठा, ब्रिटिश राज्य एवं उसके आर्थिक प्रभाव, इत्यादि। | 05 |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | स्वाधीनता आंदोलन, महात्मा ग़ांधी का जन्म एवं अन्य नेताओं की भूमिका, क्रांतिकारी आंदोलन, विधायी संशोधन, भारत छोड़ो आंदोलन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, इत्यादि। | 05 |
भूगोल | भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल, नदियां, घाटियां, मरुस्थल, वन, टाइम जोन, जनसंख्या एवं प्रभाव इत्यादि। | 05 |
भारतीय अर्थव्यवस्था | भारतीय अर्थव्यवस्था, योजना, पंचवर्षीय योजनाओं, मिश्रित अर्थव्यवस्था, दुग्ध विकास, श्रम सुधार इत्यादि | 05 |
भारतीय संविधान और लोक प्रशासन | भारतीय संविधान एवं मुख्य विशेषताएं, संसदीय प्रणाली, नीति निदेशक तत्व, जिला प्रशासन, न्यायालय, स्थानीय तथा ग्राम राज्य संस्थाएं, इत्यादि। | 05 |
सामान्य विज्ञान | प्रारंभिक भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान। | 05 |
प्राथमिक अंकगणित | पूर्ण, अपूर्ण संख्याएं, प्रतिशतता, वर्ग, वर्गमूल, साधरण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, औसत, घातांक, घात इत्यादि। | 05 |
सामान्य हिंदी | संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरे, लेखक रचनाओं, सामान्य अशुद्धियां इत्यादि। | 05 |
सामान्य अंग्रेजी | अंग्रेजी व्याकरण, रीडिंग Comprehension इत्यादि। | 05 |
रीजनिंग | क्रम, रैंकिंग, संबंध, कैलेंडर, घड़ी, कोडिंग, डिकोडिंग इत्यादि। | 05 |
सामयिकी | भारत एवं वैश्विक | 10 |
सामान्य जागरूकता | भारत के पड़ोसी देश, मुद्रा, राजधानी, अंतराष्ट्रीय दिवस, भारतीय पर्यटन स्थल, भारतीय कला एवं संस्कृति, पुस्तकें एवं लेखक, भारतीय अनुसंधान संगठन इत्यदि। | 10 |
हिंदी गद्यांश / व्याकरण | अपठित गद्यांश एवं विवेचना। | 10 |
ग्राफ की ब्याख्या एवं विश्लेषण | ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण। | 10 |
तालिका की ब्याख्या एवं विश्लेषण | तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण। | 10 |
UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi Pdf Download
यदि आप PET Syllabus Hindi PDF को डाऊनलोड चाहते हैं, तो आप इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे द्वारा दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi कर सकते हैैं।
UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi – कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
इस परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय रहेगा।
हाँ, इस परीक्षा में ऋणात्मक अंकन का प्रावधान 1/4 है, यानि 0.25 है।
इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस फॉर्म को आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण है।
इस फॉर्म को आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 होनी चाहिए।
आशा है आपको UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi और UPSSSC 2022 PET Exam Pattern से संबंधित यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर विजिट करें।
इसके अलावा इसी तरह की अन्य जानकारियों के लिए हमारे पोर्टल Authne Jobs पर रोज विजिट करें।