UP Board Result 2022 : आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम (UP Board Result 2022) जारी करने की तारीख और समय का आधिकारिक एलान कर दिया है।
परिषद के द्वारा दिए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक शनिवार 18 जून को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यूपी बोर्ड ने परिणाम की तारीख की घोषणा की।
UP Board Result 2022 – संक्षिप्त विवरण
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश |
परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा |
कक्षा का नाम | 10वीं / 12वीं |
शैक्षणिक सत्र | 2021 – 2022 |
परीक्षा | वार्षिक परीक्षा |
परीक्षा तिथि | 24/03/2022 से 20/04/2022 |
परीक्षा स्थान | उत्तर प्रदेश |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 18 जून |
समय | 2 बजे और 4 बजे सायं |
UP Board Result 2022 – 24 मार्च से शुरू हुई थी परीक्षा
राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल तक और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा (Board Exams) के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन उनमें से केवल 47,75,749 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए थे। कक्षा 10 के लिए कुल 27.8 लाख छात्र और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 24.1 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
बोर्ड ने मई के महीने में 2.25 करोड़ से अधिक कक्षा 10, 12 उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheet) की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली थी। यूपीएमएसपी ने परीक्षकों को इस साल कक्षा 12 के लगभग एक दर्जन विषयों और कक्षा 10 के सात मुख्य विषयों में पाठ्यक्रम के बाहर पूछे गए प्रश्नों के लिए सभी परीक्षार्थियों को समान अंक देने का निर्देश दिया है। नीचे हमने इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उपस्थित और अनुपस्थित छात्रों की जानकारी दी है-
- यूपी कक्षा 10 12 परीक्षा 2022 के लिए रजिस्टर छात्रों की संख्या – 5192689
- यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 के लिए उपस्थित कुल छात्रों की संख्या – 4775749
- यूपी इंटरमीडिएट परीक्षा (कक्षा 12वीं) के लिए उपस्थित छात्रों की संख्या – 2250742 (160293 अनुपस्थित)
- यूपी हाई स्कूल परीक्षा (कक्षा 10वीं) के लिए उपस्थित छात्रों की संख्या – 2525007 (256647 अनुपस्थित)
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर वाइज कैसे चेक करें?
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट (UP Board Result 2022) रोल नंबर वाइज चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
- रोल नंबर से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर UPMSP Board 10th / 12th Result के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर अपना बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबमिट करें। अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे सेव कर लें और प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद इन वेवसाइट पर देख सकेंगे अपना परिणाम
UP Board Result 2022 घोषित होने के बाद छात्र अपना परिणाम upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर देख सकेंगे। ऐसे में रिजल्ट के जारी होने के बाद उम्मीदवार इन वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें।
सफल होने के लिए इतने अंक हैं जरूरी
UP Board Class 10th Result और UP Board Class 12th Result जारी होने के बाद जिन छात्रों के 33 फीसदी से कम अंक आएंगे उन्हें फिर से सफल होने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। बीते साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल के परिणाम में इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.53 फीसदी रहा था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2021 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 29,96,031 परीक्षार्थियों में से 29,82,055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।
- Check Your Class X Result: CLick Here
- Check Your Class XII Result: Click Here
- Check these Websites: upresults.nic.in upmsp.edu.in results.upmsp.edu.in
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई UP Board Result 2022 से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी, सबसे पहले रिजल्ट प्राप्त करने हेतु Authne Jobs को बुकमार्क करें।