RRB Group D General Science Practice Set 02 : भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा Group D परीक्षा हेतु परीक्षा तिथि जारी कर दी है। यह परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जा सकती है, तथा इसके साथ अब अभ्यर्थी को Group D के लिए एक ही परीक्षा देना होगा और उसी के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। इसी को देखते हुये आज हम आपके सामने सामान्य विज्ञान का यह प्रैक्टिस सेट (RRB Group D General Science Practice Set 02) लेकर आए हैं।
आज हम इस लेख (RRB Group D General Science Practice Set 02) के जरिए सामान्य विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आये हैं, जो कि RRB Group D की पिछली परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, ये प्रश्न परीक्षा दृष्टि से अतिलाभप्रद साबित होंगे। अतः ऐसे में अभ्यर्थी इन प्रश्नों का अध्ययन करके अपनी तैयारी को और अधिक मजबूत बनाएं।
RRB Group D General Science Practice Set 02 : (25 महत्वपूर्ण प्रश्न)
प्रश्न. चेचक के टीके का आविष्कार करने वाले कौन थे?
- लुईस पाश्चर
- होपकाइण्ड
- एडवर्ड जेनर
- एलेक्जेण्डर फ्लेमिंग
उत्तर: 3
प्रश्न. “विश्व का प्रत्येक पदार्थ अत्यन्त सूक्ष्म कणों से मिलकर बना होता है।” यह सर्वप्रथम किसने कहा?
- डाल्टन ने
- कणाद ने
- रदरफोर्ड ने
- एवोगाड़ी ने
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन ऊँचाई के साथ बढ़ता या घटता है?
- स्थितिज ऊर्जा
- रासायनिक ऊर्जा
- नाभिकीय ऊर्जा
- यांत्रिक ऊर्जा
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से न्यूटन का कौन-सा गति नियम (लॉ ऑफ मोशन), दीवार पर फेंका हुआ गेंद क्यों टकरा कर वापस लौटता है, के संबंध में व्याख्या प्रदान करता है?
- पहला गति नियम
- दूसरा गति नियम
- तीसरा गति नियम
- कोई भी नियम नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. दाँत और अस्थि को मजबूत बनाने वाली धातु है।
- कैल्शियम
- जस्ता
- मैग्नीशियम
- लोहा
उत्तर: 1
प्रश्न. किसी मनुष्य के मूत्र में अपशिष्ट उत्पाद के रूप में पाया जाता है।
- अमोनिया
- यूरिक एसिड
- प्रोटीन
- यूरिया
उत्तर: 4
प्रश्न. फ्यूज में प्रयुक्त तार का……….।
- गलनांक काफी कम होता है
- गलनांक औसत होता है
- गलनांक काफी अधिक होता है
- उपरोक्त सभी
उत्तर: 1
प्रश्न. किस विटामिन को एस्कॉर्बिक एसिड कहा जाता है?
- विटामिन- C
- विटामिन- D
- विटामिन- B
- विटामिन- K
उत्तर: 1
प्रश्न. एथेन का आण्विक सूत्र C₂H₆ है। इसमें–
- 6 सहसंयोजक आबंध है
- 7 सहसंयोजक आबंध है
- 8 सहसंयोजक आबंध है
- 9 सहसंयोजक आबंध है
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से कौन – सा विद्युत और ताप का अच्छा चालक है?
- कोयला
- ग्रेफाइट
- हीरा
- ग्रेनाइट
उत्तर: 2
प्रश्न. खाना बनाते समय यदि बरतन की तली बाहर से काली हो रही है जो इसका मतलब है कि
- भोजन पूरी तरह नहीं पका है
- ईंधन पूरी तरह से नहीं जल रहा है
- ईंधन आर्द्र है
- ईंधन पूरी तरह से जल रहा है
उत्तर: 2
प्रश्न. विभवमापी (Potentiometer) मूलतः एक-
- मापन उपकरण है
- संयोजक उपकरण है
- अंशांकन उपकरण है
- संकेतक उपकरण है
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्न में से किसे आमतौर पर ‘ स्वर यन्त्र ’ कहा जाता है?
- ट्रैकिया
- लेरिंक्स
- अधिवृक्क
- फेरिंक्स
उत्तर: 2
प्रश्न. अन्तर्राष्ट्रीय मात्रक पद्धति ( SI ) की सात मूलभूत राशियों में से दो हैं।
- समय तथा विद्युत आवेश
- वेग तथा समय
- बल तथा द्रव्यमान
- द्रव्यमान तथा समय
उत्तर: 4
प्रश्न. हीमोग्लोबिन में कौन – सा धातु पाया जाता है?
- लोहा
- कैल्शियम
- जस्ता
- मैग्नीशियम
उत्तर: 1
प्रश्न. वह ताप जिस पर बर्फ, पानी और वाष्प संतुलन में रहता है, कहा जाता है?
- हिमांक
- त्रिक बिन्दु
- क्रांतिक ताप
- क्वथनांक
उत्तर: 2
प्रश्न. 4 ओम के चार प्रतिरोध एक – दूसरे के समान्तर क्रम में जोड़े गए हैं, तो तुल्य प्रतिरोध होगा।
- 2 ओम
- 4 ओम
- 3 ओम
- 1 ओम
उत्तर: 4
प्रश्न. पाचन क्रिया में प्रोटीन निम्नलिखित में से किस पदार्थ में बदल जाते हैं?
- वसा
- ग्लूकोज
- एमीनो अम्ल
- शर्करा
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से वह अंग कौन-सा है जो मानव शरीर में ग्लाइकोजेन के रूप में कार्बोहाइड्रेट को जमा करता है?
- आँत
- अमाशय
- अग्न्याशय
- यकृत
उत्तर: 4
प्रश्न. हाइड्रोजन के जलने से संबद्ध प्रक्रिया है।
- जलयोजन
- ऑक्सीकरण
- अवकरण
- हाइड्रोजनीकरण
उत्तर: 2
प्रश्न. एक शॉफ्ट की आवर्तन गति को निर्धारित करने के लिए का इस्तेमाल किया जाता है?
- स्पीडोमीटर
- टैकोमीटर
- एनीमोमीटर
- क्रोनोमीटर
उत्तर: 2
प्रश्न. दही में किस प्रकार का अम्ल पाया जाता है?
- साइट्रिक अम्ल
- ऑक्जेलिक अम्ल
- लैक्टिक अम्ल
- अन्य
उत्तर: 3
प्रश्न. पिंडों को आवेशित करने के लिए जिम्मेदार कारक है।
- इलेक्ट्रॉनों का अंतरण
- न्यूट्रॉनों का अंतरण
- प्रोटानों का अंतरण
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 1
प्रश्न. विस्थापन की एस.आई. इकाई क्या है?
- मीटर
- सेंटीमीटर
- किलोमीटर
- मीटर प्रति सेंकड
उत्तर: ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट (Comment) सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट (RRB Group D General Science Practice Set 02) पसंद आया होगा, रेलवे की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु Authne Jobs को बुकमार्क जरूर करें।
Some Useful Important Links Related to RRB Group D General Science Practice Set 02
Recent vacancies | |
Join Telegram for Latest Notification | Join Now |
RRB Group D General Knowledge Practice set 02 | Click Here |
UP Lekhpal Hindi Practice Set 01 | Click Here |
CUET UG Exam 2022 GK Practice Set 02 | Click Here |
UP Lekhpal Village Society And Development Practice Set 01 | Click Here |
CUET UG Exam 2022 General Knowledge Practice Set 01 | Click Here |
SSC MTS General knowledge Practice Set 01 | Click Here |