Indian Army Agniveer Recruitment 2022 : भारतीय आर्मी में जाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए भारतीय सरकार के द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय आर्मी के लिए अग्निवीर की भर्ती हेतु अधिसूचना जारी कर दिया गया है, ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती (Indian Army Agniveer Recruitment 2022) के लिए इच्छुक तथा योग्य हैं, वे लिंक एक्टिव होने पर नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army Agniveer Bharti 2022 से सम्बंधित पदों की संख्या तथा अन्य विवरण अभी तक भारतीय आर्मी के द्वारा जारी नही किया गया है लेकिन जल्द ही जारी किया जाएगा। इसके अलावा भर्ती (Indian Army Agniveer Recruitment 2022) से सम्बंधित योग्यता, आयु-सीमा तथा अन्य जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिसूचना डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं।
Indian Army Agniveer Recruitment 2022 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम
भारतीय आर्मी अग्निवीर भर्ती 2022
भर्ती बोर्ड का नाम
भारतीय आर्मी
पद का नाम
ट्रेड्समैन, जीडी, क्लर्क, स्टोर कीपर तथा अन्य पद
आवेदन की प्रक्रिया
ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट
https://joinindianarmy.nic.in/
Indian Army Agniveer Recruitment 2022- महत्वपूर्ण तिथियाँ
अधिसूचना जारी करने की तिथि
18/06/2022
आवेदन शुरू होने की तारीख़
जल्द ही जारी होगा
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी
शून्य/- रुपये
एससी/एसटी
शून्य/- रुपये
आयु सीमा
न्यूनतम आयु
17.5 वर्ष
अधिकतम आयु
23 वर्ष
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम
योग्यता
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी)
न्युनतम 45% अंक के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण।
अग्निवीर टेक्निकल (सभी आर्म्स)
भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ विज्ञान वर्ग से कक्षा 12वीं में कुल में न्यूनतम 50% अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में 40% अंक के साथ उत्तीर्ण या कक्षा 12वीं उत्तीर्ण और किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में 01 साल के आईटीआई कोर्स के साथ उत्तीर्ण।
अग्निवीर (तकनीकी विमानन और गोला बारूद परीक्षक)
भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ विज्ञान वर्ग से कक्षा 12वीं में कुल में न्यूनतम 50% अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में 40% अंक के साथ उत्तीर्ण या कक्षा 12वीं उत्तीर्ण और किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में 01 साल के आईटीआई कोर्स के साथ उत्तीर्ण।
अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर (टेक्निकल) सभी आर्म्स के लिए
और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% अंक और न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी वर्ग से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण।
अग्निवीर ट्रेड्समैन (कक्षा 10वीं उत्तीर्ण)
भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्रत्येक विषय में 33% अंक के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण।
अग्निवीर ट्रेड्समैन (कक्षा 8वीं उत्तीर्ण)
भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्रत्येक विषय में 33% अंक के साथ कक्षा 8वीं उत्तीर्ण।
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
Indian Army Agniveer Recruitment 2022 – अग्निवीर को मिलने वाली सुविधाएं
अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायुसेना में अग्निवीर 04 वर्ष के लिए कार्यरत रहेंगे।
04 वर्ष की सेवा के बाद अग्निवीरों को असम राइफल्स में 10% का आरक्षण दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश तथा अन्य प्रदेशों के द्वारा अग्निवीर को प्रदेश पुलिस भर्ती में महत्ता दी जाएगी।
सेवा के दौरान अग्निवीरों को LIC के द्वारा 48 लाख का जीवन बीमा दिया जाएगा।
सेवा से निवृत्त होने के बाद अग्निवीर को “अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट” दिया जाएगा।
अग्निवीरों को एक साल में 30 दिनों की छुट्टी दी जाएगी लेकिन सिक लीव मेडिकल सलाह पर दी जाएगी।
04 वर्ष की सेवा के पूरा होने के बाद सैनिकों को कॉर्पस फंड के रूप में 5.02 लाख की धनराधि दी जाएगी।
सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त होने वाले अग्निवीर को 1 करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी।
आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
1. Indian Army Agniveer Recruitment 2022 के लिए अधिसूचना 18 जून 2022 को जारी की जा चुकी है।
2. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस भर्ती की अधिसूचना जरूर पढ़ें।
3. आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
4. आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
5. फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई Indian Army Agniveer Recruitment 2022 से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी, भारतीय आर्मी अग्निवीर भर्ती 2022 से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Authne Jobs को बुकमार्क करें।